जिला कलक्टर ने खापरिया में प्रस्तावित डैम हेतु चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण, कल खोरी की रात्रि चौपाल में सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने की थी शिकायत।

कोटपूतली-बहरोड़ l जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने रविवार को उपखंड बहरोड़ की ग्राम पंचायत खोहरी के खापरीया में बजट घोषणा 2024-25 के तहत जल संशाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जाने वाले मिनी डैम (बांध) हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने बताया कि उक्त बांध के निर्माण होने पर आस-पास के ग्रामीण इलाकों को जलापूर्ति में सहायता मिलेगी।
जल संसाधन विभाग के एईएन संपत राम ने बताया कि उक्त बांध के निर्माण से क्षेत्र में वर्षा जल का संचय किया जा सकेगा जिससे कि वर्षा जल व्यर्थ नहीं जाएगा, भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी एवं आस पास के इलाकों को जलापूर्ति हो सकेगी. उन्होंने बताया कि बजट स्वीकृत होने पर बांध के निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा.

कल इस बाँध की शिकायत खोहरी सरपंच प्रतिनिधि कंवर सिंह सहित उपस्थित ग्रामीणों ने भी की थी उसके बाद जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने मौका मुआयना करने के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निर्देश दिए थे।


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।