बहरोड़ में जिलानी माता मंदिर में भंडारे का हो रहा आयोजन, हजारों की संख्या में प्रसादी ले रहे श्रद्धालु...

#बहरोड़ में कचहरी के पीछे स्थित जिलानी माता के मंदिर पर रविवार को मेला और भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। ट्रैक्टर- ट्रॉली, कार, बाइक और अन्य साधनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग माता के दरबार पहुंच रहे हैं। नव विवाहित जोड़े ने गठजोड़े की जात लगा रहे है। नवजात शिशुओं का मुंडन करवाया। मंदिर परिसर में सुबह 6:15 बजे भंडारा शुरू कर दिया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं परिवार के साथ बच्चों को लेकर माता के दरबार पहुंची। जहां मत्था टेक परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। माता को शक्कर का प्रसाद चढ़ाया गया।

वहीं घरों में बने हुए ठंडे पकवानों का भी भोग लगाया गया। जिलानी माता सेवा समिति द्वारा मंदिर की भव्य सजावट की गई। मेले में शीतल पेयजल, वाहन पार्किंग, छाया और सड़क पर करीब 500 मीटर दूर तक गुलाबी रंग की कालीन बिछाई गई, ताकि माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहर के समय तेज धूप में पैर नहीं जले।
मंदिर परिसर के सामने लगी हुई स्टालों पर महिलाओं ने घरेलू दैनिक उपयोगी सामान्य खरीदारी किया। वही ठंडे पेय पदार्थों ओर आइसक्रीम का आनंद भी लिया। छोटे बच्चों ने खिलौने खरीद किए। मेले में लगे झूलों का भी आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।