पहलगाम हमले के बाद जमीन और हवा के बाद अब पानी में पाकिस्तान को घेरा भारत ने।
संजय हिंदुस्तानी। भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनाव चरम पर है, भारत ने पाकिस्तान के साथ 1965, 1971 और 1999 की जंग के बाद भी सिंधु जल समझौते को सस्पेंड नहीं किया था. लेकिन इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार ने इस संधि को रोक दिया है, जिससे पड़ोसी मुल्क की हालत बदतर हो रही है। भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पाकिस्तान को जाने वाले पानी का प्रवाह रोक दिया है और झेलम नदी पर किशनगंगा बांध पर भी इसी तरह का कदम उठाने की प्लानिंग चल रही है।
पहले ही भारत, पाकिस्तान के लिए वीजा रद्द कर चुका है, एयरस्पेस बंद किया जा चुका है,सड़क और वायु मार्ग से व्यापार पर बैन लग गया है और अब जहाजों पर भी रोक लगा दी गई है। इस तरह से भारत ने दुनिया भर में 'आतंक की फैक्ट्री' के रूप में कुख्यात हो चुके पाकिस्तान की मजबूत घेराबंदी कर कड़ा सन्देश दिया है।
परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत भारतीय परिसंपत्तियों, कार्गो और बंदरगाह अवसंरचना की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं.
आदेश के मुताबिक, "पाकिस्तान का झंडा लगे जहाज को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भारतीय झंडा लगे जहाज को पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी."
"पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यातित सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या अन्यथा अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।" - वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार
Comments
Post a Comment