जिले में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट आज।

कोटपूतली बहरोड़। दुश्मन द्वारा हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा नागरिकों को सुरक्षित रखने हेतु उनकी विद्युत (बिजली) बन्द रखना ब्लैक आउट (प्रकाश प्रतिबन्ध) कहलाता है। 
उक्त परिप्रेक्ष्य में दिनांक 07.05.2025 को कोटपूतली में रात्री 8.30 से 8.45 ब्लैक आउट किया जाएगा। 
अतः कोटपूतली के नागरिकों से अपील है कि दिनांक 07.05.2025 को अपने घरो व प्रतिष्ठानों की लाईट / प्रकाश / इन्वटर / सोलर पैनल इत्यादि के प्रकाश को रात्री 8.30 बजे से 08.45 बजे तक देश हित में बंद रखें तथा किसी अन्य प्रकार का प्रकाश बाहर दिखाई न दे। 
ब्लैक आउट के समय क्या करें ?

-कृप्या अपने घरों पर रहें। 
-प्रत्येक स्थान की लाईट बन्द कर दे। 
-कृपया भगदड़ न करें। 
-कृपया धूम्रपान न करें। 
-कोई माचिस, मोबाईल, टार्च एवं फ़्लैश लाईट का इस्तेमाल न करें। 
-यदि किसी घर अथवा प्रतिष्ठान की खिडकी से प्रकाश बाहर निकलता दिखें तो उस स्थान पर काला कागज लगाये। 
-सड़क पर चलने वाले वाहनो कि लाईट बन्द कर दें तथा जो जहाँ हो वही वाहन की लाईट को बन्द कर वही रुक जाए। 
-अवगत हो कि आयोजित होने वाले ब्लैक आउट में सिविल डिफेन्स के वार्डनों की सहायता ली जा रही है कृपया क्षेत्र के वार्डनो को सहयोग करें। 
-सायरन दो मिनट लगातार उँची आवाज में बजने पर बचाव कार्य एवं अन्य गतिविधि में लग जायें। 
-सभी नागरिक धर्य रखें एवं घबराये नही। 

नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष - 01421-299036

पुलिस नियंत्रण कक्ष - 01421-248540

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।