ग्राम विकास विभाग ने गंडाला में भुमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित की कार्यशाला।

बहरोड़। गण्डाला गांव के श्री श्याम मंदिर में भुमि सुपोषण एवं संरक्षण पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन खंड ग्राम विकास विभाग बहरोड़ द्वारा किया गया। ग्राम विकास संयोजक अनिल यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में खेत की मिट्टी का हवन और किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

प्रांत टोली सदस्य रमेश गोरा, जिला ग्राम विकास सदस्य लक्ष्मीनारायण और कृषि अधिकारी हनुमान शर्मा ने भुमि सुपोषण, रसायन खाद कम करने, प्लास्टिक मुक्ति, और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

इसमें ग्रामीणों को अपने खेतों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इससे उन्हें जैविक खेती के फायदों और तरीकों के बारे में जानकारी मिली जिससे वे अपने खेतों की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और पर्यावरण को भी संरक्षित कर सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री श्याम मंदिर महंत माधोदास, पण्डित अजय जोशी, रिटायर्ड तहसीलदार ओमप्रकाश,देवी सिंह,लखमी ठेकेदार, सत्यनारायण मास्टर,मांगेराम,बिरेंद्र यादव,डॉ.अनीता यादव, राजबाला यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से गण्डाला गांव के लोगों को अपने खेतों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।