प्रधान पद को लेकर फैलाई जा रही हैं गलत त्रुटियां - सरोज बस्तीराम यादव, प्रधान, पंचायत समिति बहरोड़

बहरोड़। "पंचायत समिति बहरोड के प्रधान पद को लेकर प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने कहा कि कुछ अनपढ़ लोगों द्वारा अनर्गल भ्रांतियां फैलाई जा रही है जिनको सिरे से खारिज माना जावे। क्योंकि पंचायत समिति प्रधान पंचायत राज अधिनियम 1994 के तहत अलग चुनावी प्रक्रिया से चुना हुआ जनप्रतिनिधि होता है जो केवल एक वार्ड के द्वारा नहीं चुना जाकर पंचायत समिति के कुल 19 वार्डों के जनप्रतिनिधि सदस्यों द्वारा चुना जाता है तथा बहरोड प्रधान 31 ग्राम पंचायतो के सैकड़ो गांवो का चुना हुआ जनप्रतिनिधि  है जो नवंबर 2021 में पंचायत समिति बहरोड के 19 सदस्यों द्वारा 5 साल के लिए चुना हुआ जनप्रतिनिधि है। कोई मनोनीत जनप्रतिनिधि नहीं है। अतः बहरोड प्रधान का चार्ज आज भी मेरे पास ही है जिसका निर्वहन जनता के आशीर्वाद से मैं ईमानदारी से कर रही हूॅ। यह सर्कुलर जो जारी होना बताया जा रहा है वह त्रुटि पूर्ण है जो राजस्थान के दर्जनों प्रभावित प्रधानों की मांग पर उच्च स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री के पास संसोधन हेतु लंबित है। अतः राज सरकार द्वारा इस त्रुटिपूर्ण, असवैधानिक सर्कुलर को संशोधित किया जाना पंचायत राज की गरिमा के लिए आवश्यक एवं अपेक्षित है।" - सरोज यादव, प्रधान, पंचायत समिति बहरोड़
#kotputli #behror 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।