कोटपूतली बहरोड़ जिले में पंचायत एवं वार्डों में विशेष योग्यजन के सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु 3 जून से 27 जून तक लगेंगे शिविर, कब और कहाँ लगेगा आपके यहाँ देखें सूची।
कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा संख्या 68 (1) के तहत जिले में दिव्यांगजनों को 20 हजार रूपये तक के कृत्रिम अंग/उपकरण उपलब्ध कराने तथा पंजीकरण बढ़ाने एवं दिव्यांगजनों का स्वावलम्बन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन प्रमाण पत्र बनवाकर यूडीआईडी कार्ड जारी करवाकर आवश्यक कृत्रिम उपकरण हेतु चिन्हित कर, अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 3 जून 25 से 27 जून 25 तक ग्राम पंचायतवार एवं वार्डवार विशेष योग्यजन के सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि उक्त शिविरों में दिव्यांगजनों को आवश्यक कृत्रिम उपकरण को चिन्हित कराना, स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन करवाकर एवं यूडीआईडी कार्ड जारी करवाना, चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनवाये हेतु ऑनलाईन आवेदन, दिव्यांगजनों के रोडवेज पास जारी करना एवं अन्य विभागीय योजनाओं हेतु आवेदन भरवाये जायेंगे।
जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर संबंधित उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड स्तर पर प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विकास अधिकारी/तहसीलदार/आयुक्त नगर परिषद् को सहप्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने समस्त प्रभारी, सहप्रभारी एवं समन्वयक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में आयोजित किये जाने वाले शिविरों का सफल आयोजन करवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन शिविर समाप्ति पर सभी विभाग दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी एवं सह प्रभारी को उपलब्ध कराएंगे.
Comments
Post a Comment