बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बहरोड़ में मादा स्वान के स्तन से 700 ग्राम वजन गांठ का किया ऑपरेशन, स्तन कैंसर की थी बीमारी।

बहरोड़। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में नव क्रमोन्नत बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बहरोड़ में डॉक्टर्स की टीम ने सफल ऑपरेशन करके एक मादा स्वान के स्तन से वजनी कैंसर की गांठ निकाली।


प्रभारी उपनिदेशक डॉ. राजेश यादव ने बताया कि संस्था में डॉ.विजय मंडोवरा, डॉ. बीजल यादव, डॉ. अर्चना श्रृंगी,सुरेश सिंघाडिया,खुशेंद्र मेहरा पशुधन निरीक्षक की टीम ने सर्जरी कर तीन स्तनों में से 700 ग्राम वजनी जानलेवा कैंसर की गांठ को निकाला।

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मंडोवरा ने बताया कि इंसानों की तरह पशुओं में भी स्तन कैंसर होता है जिसका सर्जिकल एवं मेडिकल मैनेजमेंट से इलाज किया जा सकता है और इसका यदि समय पर इलाज नहीं करवाया जाए तो पशु की मौत भी हो सकती है l यह मादा स्वान किसी पशुप्रेमी द्वारा एडॉप्ट की गयी थी और पिछले कई दिनों से इस बीमारी से पीड़ित थी।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।