पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आज से 9 जुलाई तक होगा आयोजन, ग्राम पंचायतों में लगेंगे कैंप।

बहरोड़। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों एवं राजस्व ग्रुप 5 विभाग के निर्देशों की अनुपालना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के आयोजन, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु पूरे राज्य में 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा। 
 प्रत्येक ग्राम पंचायत में किए जाने वाले कार्यों के लिए अग्रिम दल घठित करते हुए प्रारंभिक तैयारियां की जाएंगी। शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से होगा और समापन 5.30 बजे होगा।

 तहसीलदार बहरोड व विकास अधिकारी पंचायत समिति बहरोड को कैंप प्रभारी और नायब तहसीलदार बहरोड़ व गण्डाला को 6 फरवरी नियुक्त किया गया है। इनमें समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल होंगे। शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रचार प्रसार करके विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभार्थियों के नाम जोड़े जाएंगे। विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त करके मौके पर निस्तारण किया जाएगा। 

इस प्रकार लगेंगे कैंप :- 

• 24 जून को ग्राम पंचायत नांगल खोड़िया व गुजरवास

• 25 जून को ग्राम पंचायत जखराना कलां व बूढवाल

• 26 जून को महाराजावास व खोहर

• 27 जून को ग्राम पंचायत पहाड़ी व गण्डाला

• 30 जून को गादोज व ढुढांरिया

• 1 जुलाई को कोहराना व बसई

• 2 जुलाई को जैनपुरवास व खोहरी

• 3 जुलाई को अनंतपुरा व भगवाड़ी खुर्द

• 4 जुलाई को कारोड़ा व मोहम्मदपुर

• 7 जुलाई को जटगावड़ा व तसींग

• 8 जुलाई को रामसिंहपुरा व जागुवास

• 9 जुलाई को उंटोली 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।