कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बहरोड़ प्रभारी ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

बहरोड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरोड़ द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव एवं बहरोड़ प्रभारी प्रद्युमन सिंह राठौड़ ने की ।
इस मौके पर प्रभारी प्रद्युमन सिंह राठौड़ ने बताया कि बहरोड़ कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठनात्मक रूप से पूरे जिले में सबसे अच्छा काम करके दिखाया है और आने वाले समय में संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत करने के लिए समय समय पर पार्टी कार्यक्रम एवं नियमित बैठक आयोजित की जाती रहेंगी ।
कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने बताया कि बहरोड़ विधानसभा में
कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हुआ है जिसका परिणाम आने वाले पंचायती राज्य चुनाव एवं नगरपालिका नगरपरिषद चुनावों में देखने को मिलेगा । पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता को ही चुनाव में टिकट दिया जायेगा और मजबूती से चुनाव लड़वाया जायेगा ।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव ने संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि बहरोड़ विधानसभा में 2 ब्लॉक ( बहरोड़ एवं माजरी कलां ) एवं 11 मण्डल की कार्यकारणी का काम पूरा हो चुका है तथा 228 बूथ अध्यक्ष बनाएं गए और 228 बूथ पर बीएलए का काम लगभग पूरा होने वाला है । इसके बाद पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर की कार्यकारणी पर कांग्रेस पार्टी  काम करेगी ।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष पंकज स्वामी , मण्डल अध्यक्ष अमित योगी, सुशांत यादव एवं राजसिंह यादव, अनीश राव, लोकेश,सत्यपाल, हरपाल,गौरव शर्मा,आशीष,अवशेष सांतोरिया,विजयपाल, विशाल विकास योगेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।