जिले में गुण नियंत्रण अभियान के तहत खाद, बीज, कीटनाशी विक्रेताओं का संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा किया गया सघन निरीक्षण, बीज व कीटनाशी रसायनों की बिक्री पर लगाई रोक।
कोटपूतली-बहरोड़। जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, बीज, कीटनाशी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में चलाये जा रहे विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को कोटपूतली शहर में कार्यरत खाद, बीज, कीटनाशी विक्रेताओं का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 15 विक्रेताओं का निरीक्षण कर दस्तावेजो में कमी के कारण कुल 6 विक्रेताओं के बीज व कीटनाशी रसायनों की बिक्री पर रोक लगाई गई। 4 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये एवं बीज के 7 नमूने लिये गये जिन्हे जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला में नमूने अमानक पाये जाने पर संबधित बीज विक्रेता व उत्पादक कम्पनी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को सलाह दी जाती है कि अधिकृत बीज, उर्वरक व कीटनाशी विक्रेता से ही आदान खरीदे व पक्का बिल अवश्य लेवें। साथ ही किसी भी अनजान से किसी भी प्रकार का बीज, उर्वरक व कीटनाशी कय नही करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखाई देने पर तुरन्त कृषि विभाग के स्थानीय, कार्मिक अथवा कार्यालय सहायक निदेशक, कृषि, बहरोड या संयुक्त निदेशक कृषि, कोटपूतली-बहरोड को सूचित करावें।
Comments
Post a Comment