वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े, योग दिवस और फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समस्त अधिकारीयों की समीक्षा बैठक।

कोटपूतली-बहरोड़, 16 जून। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में किया गया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, वन्‍द गंगा जल स्‍वावलम्‍बन अभियान, एनएफएसए में नाम जोडने की प्रगति, योग दिवस, चुनाव सम्बन्धी कार्य, लम्बित यूडीआईडी कार्ड जारी करने, पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय अन्‍त्‍योदय सम्‍बल पखवाड़े और एमओयू कंप्लायंस के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित कर सभी कार्यों को विहित समय में किया जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पोर्टल पर डाटा को नियमानुसार अद्यतन करें। सम्पर्क पोर्टल के सभी प्रकरणों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस करते हुए योजनाओं से सभी पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन तक योजनाओं के पर्याप्त प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए और जनप्रतिनिधियों  की भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिले की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि एनएफएसए में नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से लिया जाए और कोई भी पात्र वंचित न रहे। उन्होंने योग दिवस चर्चा करते हुए कहा कि अधिकाधिक लोगों को योग के लिए प्रेरित किया जाए और योग संगम पोर्टल पर अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामनिवास यादव, एसई वाटरशेड हरिमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष में और उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।