जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने पावटा के पांचुडाला में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन के सुने परिवाद।

कोटपूतली-बहरोड़ 26 जून। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए रात्रि चौपाल व जनसुनवाई के माध्यम से अधिकारियों को आमजन के बीच जाकर उनके परिवादों का संवेदनशीलता व गुणवत्ता के साथ समाधान कर आमजन को राहत  देने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बुधवार को उपखंड पावटा की ग्राम पंचायत पांचुडाला में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन के परिवाद सुनकर नियमानुसार मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने समस्त अधिकारियों को प्रत्येक परिवेदना पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित उसका अपडेट रखने को कहाl

उन्होंने कहा कि विभागों की योजनाओं के बारे में आमजन को अधिकतम जागरूक करें ताकि सरकार की मंशानुरूप अंतिम छोर तक व्यक्ति को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ से प्राप्त शिकायतों, रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में पेयजल संबंधी परिवाद प्राप्त होने पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी के अधिकारियों को गर्मी व मानसून के मध्यनजर निर्बाध पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं आवश्यक स्थानों का चिन्हीकरण कर अविलंब टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने, ट्यूबवेल व बोरवेल खराबी की समस्या प्राप्त होने या पाइपलाइन लीकेज की जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के लिए मेन पॉवर व उपकरण इंतजाम पुख्ता रखने को कहा।

इस दौरान विभिन्न परिवादी बिजली, पेयजल, सड़क, अतिक्रमण, सीमांकन, गिरदावरी, पुलिस, चिकित्सा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, पट्टा, शिक्षा, पेंशन की समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ लेने, साथ ही जिले के सभी नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में जनसुनवाई व रात्रि चौपाल का लाभ लेने की अपील की है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण व एसडीएम कपिल कुमार सहित विभागीय अधिकारियों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूदा आमजन को विस्तार से जानकारी प्रदान की।  रात्रि चौपाल के दौरान संबंधित अधिकारी  मौजूद रहे।

#kotputli #KotputliBehror #Paota 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।