डीएलआरसी बैठक में जिला कलेक्टर प्रियंका ने बैंकों को दिए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश।

कोटपुतली-बहरोड़ 27 जून। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 
बैठक में मार्च 2025 तिमाही तक की बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बैंकों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। साथ ही, सभी शाखा प्रबंधकों को जागरूक कर अधिक से अधिक आवेदन प्रायोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

भारतीय रिजर्व बैंक से उपस्थित चारण आरोह एवं क्रिशियल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को बैंक शाखाओं से समन्वयक स्थापित कर क्षेत्र में वित्तीय समावेशन मॉडल को विकसित करने के लिए कहा गया। नाबार्ड अधिकारी ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ( AIF ) व किसानो की आय दुगना करने के लिए कृषि की विभिन्न ऋण योजनाओं को साझा किया गया। 

जिला कलेक्टर द्वारा राजीविका विभाग , महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, को भी निर्देशित किया गया है कि वे लक्ष्यों से अधिक संख्या में आवेदन तैयार कर बैंकों को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं मे प्राप्त आवेदनों में से ओर अधिक स्वीकृती योग्य लाभार्थियों का चयन कर योजनाओं के प्रतिशत को बढ़ाकर वास्तविक समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

जिले की प्रगति
साख जमा अनुपात : 101%

कृषि क्षेत्र लक्ष्य: ₹3227 करोड़ के विरुद्ध उपलब्धि ₹2944 करोड़ (91%)
एमएसएमई क्षेत्र लक्ष्य: ₹1902 करोड़ के विरुद्ध उपलब्धि ₹1628 करोड़ (86%)
अन्य प्राथमिकता क्षेत्र: ₹141 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध ₹155 करोड़ की उपलब्धि (109%)

कुल प्राथमिकता क्षेत्र: ₹5271 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध ₹4729 करोड़ की उपलब्धि (90%)

जिले में 31.03.2025 के कुल 5706 करोड़ (प्राथमिकता व गैर प्राथमिकता क्षेत्र को मिला ) के लक्ष्यों के विरुद्ध 6244 करोड़ उपलब्धि प्राप्त की गई है। 

इसके साथ-साथ  ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति व   पी.एम.जे.डी.वाई. के निष्क्रिय खातों में पुनः के.वाई.सी. सत्यापन अभियान 01.07.2025 से 30.09.2025 का अनुमोदन करने के उपरांत सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को अभियान को सफ़ल बनाने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सारण,अग्रणी जिला प्रबंधक मोहनलाल मीणा,भारतीय रिजर्व बैंक से  वीरेंद्र चरण, नाबार्ड के डीडीएम दीपक जाखड़, पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय अलवर से उप मंडल प्रमुख नरेश कुमार गढ़वाल, ग्रामीण बैंक नीमकाथाना क्षेत्रीय कार्यालय से  एम.एल. कुलदीप, डीआईसी भिवाड़ी से दिलकुश मीणा सहित जिले के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारी एवं जिले के समस्त जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।