बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बहरोड़ में पंद्रह दिनों में दूसरी सफल आर्थोपेडिक सर्जरी।

बहरोड़। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बहरोड़ में कोटपूतली से एक पशु प्रेमी द्वारा देशी डॉग सीजर को इलाज के लाया गया।  दुर्घटना में सीजर की फीमर हड्डी टूट गई थी जिसे कोटपूतली से रेफर किया गया था। सीजर की अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सफल सर्जरी की गयी।
 जिला पशु अस्पताल बहरोड़ के उपनिदेशक डॉ. राजेश यादव ने कहा कि आण दूर सुदूर से लोग अपने पशुओं के इलाज के लिए यहाँ आने लगे हैं जिसका पूरा श्रेय हमारी डॉक्टर्स कि टीम को जाता है। पूरी उम्मीद है भविष्य में आधुनिक उपकरण मिलने के पश्चात और सुविधाओं का विस्तार कर पशु पालकों को  विभाग की मंशानुसार सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

सर्जरी के दौरान डॉ. विजय मंडोवरा ,डॉ. बीजल यादव, डॉ.अर्चना श्रृंगी ,सुरेश सिंघाडिया एवं खुशेंद्र मेहरा पशु धन निरीक्षक तथा पशु प्रेमी अविनाश सैनी मौजूद रहे । 

#behror #DistrictAnimalHospital #dog #surgery #orthognathicsurgery 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।