पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत गुगलकोटा और कुतीना में अंत्योदय सम्बल शिविर का किया निरीक्षण।
कोटपूतली-बहरोड़, 28 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को जिला कलक्टर ने नीमराना उपखंड की ग्राम पंचायत गुगलकोटा और कुतीना में अंत्योदय सम्बल शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में जिला कलक्टर ने सेवाएं दे रहे विभिन्न विभागों के कार्मिकों से मौके पर करवाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जानकारी ली कि अभी तक शिविर में कितने प्रकरण आए और कैसे आमजन की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें मौके पर ही राहत दी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार शिविर के माध्यम से प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करते हुए राहत दी जाए।
एसडीएम महेंद्र सिंह ने जिला कलक्टर को अब तक की प्रगति से अवगत करवाते हुए बताया कि शिविर में राजस्व प्रकरण जैसे पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, नामांतरण, रास्तों के प्रकरणों एवं आपसी सहमति से बंटवारे का निस्तारण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा आमजन से जुड़े कार्य संपादित किए जा रहे हैं। कूतीना शिविर में अच्छी संख्या में सहमति विभाजन के प्रकरण निस्तारित करने पर जिला कलेक्टर ने सराहना की. इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन के परिवाद सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व दस्तावेज भी प्रदान किए।
Comments
Post a Comment