राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं स्टाफ ने किया श्रमदान।

कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के आदेश एवं डॉ. चैतन्य रावत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय बी.डी.एम. जिला चिकित्सालय, कोटपूतली  के निर्देशन में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा के मध्यनजर संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा परिसर में श्रमदान किया गया जिसके अन्तर्गत चिकित्सालय के पार्क तथा दोनों तरफ के रास्तों एवं छत की साफ सफाई की गई जिसमें समस्त चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, लैब स्टाफ, एक्स-रे स्टाफ, हैल्पर, सफाईकर्मी, एमएनडीवाई स्टाफ, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि सभी मौजूद रहें एवं श्रमदान किया गया। 
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधीक्षक ने बताया की उक्त साफ सफाई अभियान आगे भी प्रत्येक माह में एक बार किया जावेगा जिससे चिकित्सालय में स्वच्छता बनी रहेगी एवं मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भी साफ-सफाई हेतु जागरूक किया जावेगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।