वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ढूंढारिया में तलाई निर्माण कार्य शुरू।

कोटपूतली-बहरोड़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाडे के तहत पंचायत समिति बहरोड़ की ग्राम पंचायत ढुंढारिया के ग्राम चांदीचाना में जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग बहरोड द्वारा तलाई निर्माण का लोकार्पण हींगवाली माता के पास किया गया।
विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी पंचायत समिति बहरोड प्रेम प्रकाश बावता ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ पांच पीपल एवं नीम के पौधे लगा कर किया गया एवं ग्राम ढुंढारिया में बाबा बणदेव मन्दिर के पास अमृत सरोवर जौहड निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया तथा पंचायत पौधशाला का अवलोकन किया।

 इस अवसर पर विकास अधिकारी व सहायक अभियन्ता पंचायत समिति बहरोड व कनिष्ठ अभियन्ता जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग बहरोड तथा सरपंच / ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत ढुंढारिया एवं आम जन उपस्थिति रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।