ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा।

बहरोड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरोड़ द्वारा अलवर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में गुरुवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव प्रद्युमन सिंह राठौड़ एवं जिला महासचिव एवं बहरोड़ प्रभारी चंद्रभान गुर्जर ने की। इस बैठक में आगामी दिनों में अलवर में आयोजित संविधान बचाओ रैली, जय हिन्द सभा एवं एआईसीसी महासचिव असम प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह के 12 जून के जन्मदिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए आगामी दिनों में मण्डल कार्यकारणी की बैठक  आयोजित करने का निर्णय लिया।
 इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, माजरी ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, संगठन महासचिव जितेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष पंकज स्वामी,
अनीश राव, कपिल नासरपुर, लोकेश सांतोरिया, अवधेश सान्तोरियाँ, हरपाल यादव, अभय गादोज, विशाल यादव, योगेश यादव, मंजीत गोकुलपुर, अमित योगी, विनीत एडवोकेट, प्रियांशु, अजयपाल, सत्यपाल, अरविन्द यादव, नवीन यादव, उमेश यादव, गौरव शर्मा, आशीष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
#behrornews 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।