"वन्दे गंगा जल संरक्षण" जन अभियान के तहत किया बूढ़वाल और अकलीग्राम पंचायतों में किया गया वृक्षारोपण एवं श्रमदान।

कोटपूतली–बहरोड़ । वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक वार कार्ययोजना के अनुसार विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान 2.2 के अंतर्गत पंचायत समिति बहरोड़ की ग्राम पंचायत बूढ़वाल में स्वीकृत अमृत सरोवर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिक्षण अभियंता हरिमोहन बैरवा, विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश बावता, सहायक अभियंता ओमप्रकाश सैनी, सरपंच कुलदीप एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान के तहत नीमराना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अकलीमपुर के नरहेडा खुर्द गांव स्थित खेमदास आश्रम के पीछे चारागाह भूमि पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामजनों एवं अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण का  संकल्प दिलवाया गया।

 इस अवसर पर विकास अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल, सहायक अभियंता मुकेश गुप्ता, सरपंच संघ अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, ग्राम पंचायत अकलीमपुर सरपंच संजीव कुमार यादव, कनिष्ठ तकनीकी सहायक मुकेश चौधरी एवं कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामजन मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में श्रमदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई तथा आमजन से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर गांव की हरियाली एवं चारागाह भूमि के संरक्षण में सहयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।