साप्ताहिक समीक्षा बैठक में DM कल्पना अग्रवाल ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संबंध में अधिकारीयों को दिए निर्देश।
कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलक्टर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं 2025-26 की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्वयं बजट घोषणाओं की नियमित मोनिटरिंग कर रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं का पूर्ण विवरण तथा प्रगति को नियमित रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करें।
जिला कलक्टर ने विभागवार बजट घोषणाओं पर चर्चा की। भूमि की आवश्यकता वाली घोषणाओं पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भूमि चिन्हीकरण, टेंडर, डीपीआर सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने निर्देश दिए। साथ ही विभागवार अधिकारियों से बजट घोषणा क्रियान्वयन की अब तक प्रगति का फीडबैक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्य बजट 2024-25 की घोषणाओं की क्रियान्विति पर भी चर्चा करते हुए प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
बैठक में एसडीएम कोटपूतली बृजेश चौधरी,जिला सप्लाई ऑफिसर शशि शेखर शर्मा, नीमराना एएसपी शालिनी राज, सीएमएचओ आशीष शेखावत, प्रशिक्षु आरएएस दिनेश कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
Comments
Post a Comment