सहकार एवं रोजगार उत्सव समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, जिले के 117 नवनियुक्त कार्मिकों को दिए वेलकम किट।

कोटपूतली- बहरोड़ 17 जुलाई।  अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के सभागार भवन में गुरुवार को जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, डीएसओ शशि शेखर शर्मा, सहकारिता रजिस्ट्रार अशोक दीप पिंगोलिया, केवीवीएस चेयरमैन हंसराज कसाना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में जिले के 117 नवचयनित कार्मिकों को जिला कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी और सरकार के निर्देशानुसार कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया एवं युवाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 47, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 43, सांख्यिकी विभाग के 2 तथा विद्युत निगम के 7, संस्कृत शिक्षा विभाग से 1, शिक्षा विभाग से 8 एवं आयुर्वेद विभाग से नवनियुक्त 9 कार्मिकों को वेलकम किट वितरित की गई। 

कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों में सुभाष चंद स्वामी (फार्मासिस्ट), मंजू कुमारी (व्याख्याता), आशीष अग्रवाल (जेईएन), कविता बाई (नर्स), देशराज गुर्जर (संगणक), सुरेश चंद गुर्जर ( सूचना सहायक), निरमा कुमावत ( राजस्व अधिकारी) को मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने वेलकम किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए। नव नियुक्त कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा विभाग के जिला नोडल अधिकारी रविकांत जांगिड़ द्वारा किया गया।

#kotputli #behror 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।