सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 जुलाई को सरदार स्कूल में होगा आयोजित।

कोटपूतली-बहरोड़, 16 जुलाई । राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 17 जुलाई, गुरुवार को प्रात: 11 बजे राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली के सभागार में किया जाएगा। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद कर उन्हें संबोधित करेंगे। जिला स्तर के कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुडेंगे।

जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये उपखंड अधिकारी कोटपूतली बृजेश चौधरी को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग अशोकदीप पिंगोलिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को वैलकम किट प्रदान की जायेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सहारण ने देखी व्यवस्थाएं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने सरदार राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए.

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।