राजस्थान पुलिस का 'दो दिवसीय ऑपरेशन' सफल, 2 दिन में 80 हजार वाहन जांचे, करोड़ों का माल जब्त• 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी अभियान में 3672 वाहन जब्त, 1519 स्थानों पर की नाकाबंदी।

जयपुर। राजस्थान में अपराधों की कमर तोड़ने और आम नागरिक को भयमुक्त वातावरण देने के लिए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस ने दो दिवसीय अभूतपूर्व अभियान चलाया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन एवं कानून व्यवस्था विशाल बंसल की सीधी निगरानी में 15 और 16 जुलाई को राज्यभर में चली 'ए' श्रेणी की सघन नाकाबंदी ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया।


एडीजी बंसल ने गुरुवार को इस दो दिवसीय मेगा ऑपरेशन की सफलता का ब्यौरा देते हुए बताया कि पुलिस की इस मुस्तैदी से कानून का राज स्थापित हुआ है। राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह 'ए' श्रेणी नाकाबंदी केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराधियों के खिलाफ हमारी 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का स्पष्ट संदेश है। हमने सुनिश्चित किया है कि कोई भी अपराधी बच न पाए और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ऑपरेशन की चौंकाने वाली उपलब्धियां (15 जुलाई और 16 जुलाई 2025):

पुलिस की टीमों ने पूरे राज्य में 1519 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए, जहां दिन-रात चेकिंग अभियान चलाया गया.

कुल जांचे गए वाहन:
•  दोपहिया: 32,102
• चार पहिया: 47,448

बड़ी संख्या में वाहन जब्त
• मोटर वाहन अधिनियम के तहत 3637 वाहन
• आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 106 के तहत 35 वाहन

चालान
•  दो दिवसीय अभियान में एमवी एक्ट के तहत 2428 चालान किए गए।

अवैध गतिविधियों पर  प्रहार:
• 23 एफआईआर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज
• 79 एफआईआर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
• 25 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज
• अन्य विशेष स्थानीय अधिनियमों के तहत 85 एफआईआर

गिरफ्तारियों की झड़ी:
• एफआईआर मामलों में 193 व्यक्ति गिरफ्तार
• आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 170 के तहत 767 व्यक्ति गिरफ्तार
• कुल 960 व्यक्ति गिरफ्तार

राज्यभर में महत्वपूर्ण सफलताएं और बरामदगियां:
•  उदयपुर में एक मिनी ट्रक से लगभग 700 किलो चांदी के गहने जब्त किए गए, जो अहमदाबाद से जयपुर ले जाए जा रहे थे. तुरंत जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया।
सीकर में पुलिस ने 35 लाख रुपये की नकदी के साथ 13 वाहन भी जब्त किए।
•  झुंझुनू में एक इटिका कार में सवार सात व्यक्तियों से 19,49,500 रुपये जब्त किए गए।
पाली में 12.95 ग्राम एम.डी. ड्रग्स और 6.300 लीटर देशी शराब जब्त की गई।
प्रतापगढ़ में 2 देशी पिस्टल जब्त की गईं।
• अन्य जिलों जैसे अलवर (140 वाहन जब्त), कोटा ग्रामीण (106 गिरफ्तार) और बीकानेर (560 एमवी एक्ट चालान) में भी बड़ी कार्रवाईयां हुईं।
श्री बंसल ने इस सफल अभियान के लिए सभी पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी ताकि प्रदेश में अमन-चैन कायम रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
Rajasthan Police IGP Jaipur Range

#ZeroTolerance #RajasthanPolice #NoEscapeFromLaw

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।