राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जारी की टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची।
जयपुर। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर राज्य स्तर पर टॉप-25 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की नई सूची जारी की । इन अपराधियों पर 2 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के इनाम रखे गए हैं। सूची इस प्रकार है : -
1. रोहित गोदारा उर्फ रावताराम: हत्या/डकैती, लूट के 20 प्रकरणों में वांछित
पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपए और NIA द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम
2. महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल : हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 प्रकरणों में वांछित
NIA द्वारा 5 लाख रुपए और पुलिस मुख्यालय द्वारा 2 लाख रुपए का इनाम
3. वीरेंद्र सिंह चारण हत्या/लूट, डकैती के 9 प्रकरणों में वांछित
NIA द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम
4. सतविंद्र उर्फ गोल्डी बराड़: हत्या/लूट, डकैती के 7 प्रकरणों में वांछित
NIA द्वारा 5 लाख रुपए और रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम
5. अनमोल उर्फ भानू: हत्या का प्रयास/लूट, डकैती के 13 प्रकरणों में वांछित
पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपए का इनाम
6. श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया: हत्या का प्रयास/NDPS के 12 प्रकरणों में वांछित
पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित
7. सुनील पुत्र कालू मीणा : एनडीपीएस एक्ट के 7 केसों में फरार चल रहा है। पुलिस मुख्यालय ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
8. अनिल पांडिया : हत्या, लूट और डकैती के 39 केसों में फरार चल रहा है। गुजरात पुलिस ने 1 लाख रुपए और पुलिस अधीक्षक सीकर ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित
9. महेश पुत्र छोटूराम हरिजन : हत्या के 2 केसों में फरार चल रहा है। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित
10. अमरजीत विश्नोई : हत्या, लूट और डकैती के 8 केसों में फरार चल रहा है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
11. सुभाष मूंड उर्फ सुभाष बराल (सीकर) : हत्या, लूट, डकैती के 29 केस, पुलिस मुख्यालय स्तर पर 50,000 रुपए इनाम घोषित
12. अजय सिंह उर्फ अज्जू बना : हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट के 4 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित
13. बजरंग मीणा (भीलवाड़ा ) : हत्या का प्रयास, एनडीपीएस के 13 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित
14. कंवराराम जाट ( बाड़मेर ग्रामीण ) : हत्या के प्रयास के 9 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
15. जगदीश उर्फ जगला जाट (श्रीगंगानगर ) : हत्या, हत्या के प्रयास के 20 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 40,000 रुपए का इनाम घोषित
16. राहुल स्वामी ( सीकर ) : लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है। हत्या, लूट, डकैती के 16 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
17. महेन्द्र सारण (चूरू) : लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य है। लूट, अपहरण के 2 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
18. विनोद कुमार (श्रीगंगानगर) : हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 3 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए इनाम घोषित है।
19. अमित पंडित उर्फ जैक (अजमेर ) : हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 47 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
20. गुल्लू उर्फ गुलनवाज खां (प्रतापगढ़) : लूट, डकैती, एनडीपीएस के 14 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए इनाम घोषित
21. अजय सिंह (दिल्ली) : हत्या, लूट, डकैती के 13 केस दर्ज हैं। रेंज स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
22. बजरंग सिंह राजपूत (जोधपुर) : हत्या का प्रयास, लूट, डकैती के 4 केस दर्ज हैं। जिला स्तर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित
23. रईस खां (जोधपुर) : हत्या के प्रयास और प्रोपर्टी सम्बन्धी के 13 केस दर्ज हैं।, जिला स्तर पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित है।
24. इब्बर मेव (डीग) : लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 16 केस दर्ज हैं। जिला स्तर पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित है।
25. मोखम सिंह (ब्यावर ) : हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 62 केस दर्ज हैं। जिला स्तर पर 2,000 रुपए का इनाम घोषित
Comments
Post a Comment