रिवाला धाम में लग रहा स्काउट गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय शिविर।

बहरोड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में स्थानीय संघ बहरोड और नीमराना का राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय शिविर रिवाला धाम, सोतानाला में किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 28 जुलाई को किया जावेगा।
 कैंप का उद्घाटन धाम के महंत गणेशानंद महाराज व जैनपुरबास उच्च माध्यमिक विधालय की प्रिंसिपल अंशु यादव द्वारा ध्वजरोहण कर किया गया।

संघ की सचिव रेणुका यादव ने बताया कि इस राज्य पुरस्कार कैंप में कुल 146 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। इस कैंप में स्काउट गाइड 5 दिन लगातार रहकर बैजों के बारे में ट्रेसल,सैल्टर,पोर्टेबल फ्लैग,स्टैंड,हाइक प्राथमिक उपचार, मैपिंग,दिशा ज्ञान विभिन्न प्रकार के नोडस,लॉग बुक आदि का प्रशिक्षण दिया जावेगा।

 इस दौरान स्थानीय संघ बहरोड से प्रधान घनश्याम योगाचार्य, संतलाल, सतपाल,राजेश, राजरूप,प्रदीप, राजकुमार,रतिराम,अनिल,संजय, मुस्कान,रमनदीप कौर,प्रवीण यादव, नीमराना से रजनी शर्मा,ताराचंद यादव, प्रियंका,सुरेश,सर्विस रोवर के रूप में विश्वास,विपिन,महेश,हितेश,अमन, अंकित और सर्विस रेंजर के रूप में तमन्ना शशि,रोशन लाल बाल विकास हमींदपुर सहित स्थानीय संघ बहरोड के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।