अर्पण फाउंडेशन द्वारा तीसरे कांवड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ, शिवरात्रि तक चलेगा कैंप।

#बहरोड़। अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड़ व श्रीराम पाईप फैक्ट्री बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में  तीसरे कावड़ सेवा शिविर का कावड़ियों पर पुष्प वर्षा,फूल माला पहनाकर  विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया ।


कावड़ सेवा शिविर संयोजक व सेवा प्रमुख वीरेंद्र कुमार प्रजापति, टोनी यादव,विजय शर्मा ने बताया कि अर्पण सेवा फाउंडेशन अपनी स्थापना से लगातार सेवा कार्यों की श्रृंखला में श्रावण मास में बाबा भोले की सेवा में गंगाजल चढ़ाने वाले गौमुख व हरिद्वार से आने वाले कावड़ियों की उपस्थिति में शिविर की शुरुआत की गई।  शिविर में हिंदू धर्म के इस पवित्र सावन माह दूर क्षेत्र से पैदल आने वाले कांवड़ियों के लिए ज्यूस,फल व प्रसादी की व्यवस्था सहित उनके स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु निशुल्क दवाइयों की व्यवस्था, रात्रि विश्राम के लिए आरामदायक एसी होल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।


इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम यादव, सचिव कृष्ण कुमार यादव, श्रीराम पाइप फैक्ट्री डायरेक्टर कृष्ण कुमार यादव, जितेंद्र यादव,फाउंडेशन सदस्य डॉ. ऋषि देव यादव,प्रदीप सुरेडिया,टिंकू यादव,छाजूराम,हीरालाल,अशोक यादव वैधजी, सोमेंद्र सिंह ,नवीन कुमार,एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापति, संदीप स्वामी, पवन कुमार,राकेश मीणा, वेदप्रकाश पहलवान,साहिल, हेतराम चौधरी,विकास भजनावास सहित कार्यकर्ता व भोले के भक्त उपस्थित रहे।

#behror #bholenath #kanwaryatra2025

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।