विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने बीएलओ को बताई पुनरीक्षण कार्यक्रम की बारीकियां।

#कोटपूतली-बहरोड़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए और उपस्थित बीएलओ को बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान का कार्य किया जाता रहा है।


उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया  राजस्थान में 23 वर्ष पहले 2002 में की गई थी। वर्तमान में बीएलओ के द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाना है एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये जाने है। इस गणना प्रपत्र में डिटेल पहले से भरी होगी एवं मतदाता को वर्तमान रंगीन फोटो लगाना है तथा जन्म तारीख, मोबाईल नंबर, आधार संख्या सहित अन्य प्रविष्टियां की जानी है.


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में लगभग 53 प्रतिशत मतदाता ऐसे मिलेगें जिनका नाम मतदाता सूची में मिलेगा जिनसे किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही लिया जाना है, केवल गणना प्रपत्र भरवाना है। दूसरे मतदाताओं से एक अथवा दो दस्तावेज (एक स्वयं का एवं दूसरा उनके माता-पिता) एवं केवल 3 प्रतिशत ही ऐसे मतदाता होगें जिनसे 3 दस्तावेज प्राप्त करने है। आपको किसी भी प्रकार की परेशानी आये या जानकारी प्राप्त करनी हो तो डीएलएमटी एवं एलएमटी से संपर्क कर सकते है।

डीएलएमटी  राजेश कुमार यादव ने बीएलओ को सर्वे के दौरान किये जाने वाले कार्य एवं बीएलए एवं स्वंयसेवकों से सम्पर्क कर गणना प्रपत्र संकलन के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर रामबीर यादव ने बताया कि मतदाता से गणना प्रपत्र कैसे भरवाया जाना है एवं फार्म नंबर 6, 7 एवं 8 किस तरह से ईआरओ द्वारा स्वीकार/अस्वीकार किये जायेगें।

परीक्षण के दौरान 50 बूथ स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर   सत्यवीर सिंह यादव मास्टर ट्रेनर, अतुल कुमार आर्य, रामावतार नागर, विजय सिंह,  मुकेश मीणा,  पप्पू यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

#VoterRegistration #rajasthan

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।