इस्राइल ने सीरिया की सेना के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए किया हमला।
#Israel इस्राइल ने बुधवार को सीरिया की सेना के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों और ड्रूज सशस्त्र समूहों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान इस्राइल ने दमिश्क में रक्षा मंत्रालय के निकट हमला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस हमले में दमिश्क में स्थित सीरियाई सेना के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि 'आईडीएफ ने सीरिया के दमिश्क क्षेत्र में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर हमला किया है। वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सेना ने कहा, 'आईडीएफ दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ घटनाक्रम और शासन की कार्रवाई पर नजर रख रही है। आईडीएफ के अनुसार यह हमला इस्राइल के राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार किया गया है।
बता दें कि सीरिया के दक्षिणी स्वैदा प्रांत में एक बार फिर हिंसक झड़पें हुईं। इसके बाद सुरक्षा बलों और ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक के मिलिशिया समूह के बीच हुआ संघर्ष विराम टूट गया। वहीं ड्रुजों पर हुए हमलों को लेकर इस्राइल ने कड़ी चेतावनी दी है। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने मिलिशिया पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सैन्य बल स्वैदा शहर के अंदर आग के स्रोत पर कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। जबकि निवासियों की सुरक्षा, नुकसान को रोकने और शहर छोड़कर चले गए लोगों की सुरक्षित घर वापसी कराई जा रही है।
#israel #israel_only #
Comments
Post a Comment