जिला कलक्टर ने बानसूर के बुटेरी में रात्रि चौपाल में समस्त ग्रामों के रास्तों संबंधी विवादों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश।
कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने रात्रि चौपाल में अधिकारीयों से कहा कि आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए रात्रि चौपाल व जनसुनवाई के माध्यम से आमजन के बीच जाकर उनके परीवादों का संवेदनशीलता व गुणवत्ता के साथ समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाएं।
जिला कलक्टर ने बुधवार को उपखंड बानसूर की ग्राम पंचायत बुटेरी के ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन के परिवाद सुनकर नियमानुसार मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ से प्राप्त शिकायतों, रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं के समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में पेयजल व विद्युत संबंधी परिवाद प्राप्त होने पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी व विद्युत निगम के अधिकारियों को मानसून के मध्यनजर निर्बाध पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्तों के विवाद संबंधी व अतिक्रमण के परिवाद प्राप्त होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को समस्त ग्रामों के रास्तों संबंधी परीवादों को चिन्हित कर रिपोर्ट अपडेट करने और आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इस दौरान विभिन्न परिवादी सड़क,अतिक्रमण,सीमांकन, गिरदावरी,पुलिस,चिकित्सा,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,पट्टा,शिक्षा,पेंशन की समस्याओं को लेकर पहुंचे। कलक्टर ने आमजन से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ लेने, साथ ही जिले के सभी नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में जनसुनवाई व रात्रि चौपाल का लाभ लेने की अपील की है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण व एसडीएम अनुराग हरित सहित विभागीय अधिकारियों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूदा आमजन को विस्तार से जानकारी प्रदान की, इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#bansur #KotputliBehror #ratrichoupal
Comments
Post a Comment