स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर "हर घर तिंरगा अभियान" का आयोजन 15 अगस्त तक।
#कोटपूतली-बहरोड़, 4 अगस्त। सरकार के निर्देशानुसार "हर घर तिंरगा अभियान" स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष 2 से 15 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी कर उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सैनी एवं शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगरपरिषद, कोटपूतली धर्मपाल जाट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के तहत विभिन्न चरणों में विद्यालयों की दिवारों पर तिरंगें की चित्रकारी करवाना, तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, तिरंगा राखी वर्कशॉप, तिरंगा मेला आदि समस्त कार्यों की जिले के जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम का संबंधित अधिकारीगण से समन्वय करते हुए सफल आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें।
#behror #Independenceday
Comments
Post a Comment