बहरोड़ में कदम्ब फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 17 अगस्त को होंगे रजिस्ट्रेशन।

#बहरोड़। कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ अपने जनसेवा अभियान " एक कदम्ब जीवन की ओर के कार्यक्रम के तहत "बेसहारों का सहारा, कदम्ब हमारा" के तहत पहली बार बहरोड़ में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर रहा है।


यह शिविर लाला देवीचन्द ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला, दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केन्द्र (हिसार) और श्रीमती सरोज गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त 2025, रविवार को चिरंजी लाल जी की धर्मशाला, पतासा मार्केट, बहरोड़ में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

शिविर में कृत्रिम हाथ-पाँव, कैलिपर्स, बैसाखी, वॉकर और वॉकिंग स्टिक जैसी सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी और साथ ही दिव्यांगजनों की जांच और चयन भी किया जाएगा। शिविर में प्राथमिकता ग्रामीण, आर्थिक रूप से वंचित व दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाएगी।

#behror #Divyangjan #kadamb

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।