वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 में 10 अगस्त तक कर सकते है आवेदन।

कोटपूतली–बहरोड़ 7 अगस्त। राजस्थान सरकार द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क "वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025" प्रायोजित की गयी है।
 सहायक आयुक्त द्वितीय देवस्थान विभाग ने बताया कि इसके अन्तर्गत हवाईजहाज से पशुपतिनाथ-काठमाण्डू नेपाल की यात्रा की जा सकती है। रेल द्वारा हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृन्दावन बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-प‌द्मावती, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकत्ता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाधाबार्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार शरीफ, पटनासाहिब, पटना, बिहार श्री हजूरसाहिब नांदेड, महाराष्ट्र की यात्रा की जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि इन धार्मिक स्थलों की यात्रा राजस्थान सरकार द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क प्रयोजित की जा रही है। इस हेतु राजस्थान के मूल निवासी जिसकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है ऐसे पात्र वरिष्ठ नागरिक 10 अगस्त 2025 तक देवस्थान विभाग की वेबसाईट www.devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक अथवा edevasthan.rajasthan.gov.in पर सीधे जा कर आवेदन कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।