आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की करीब 2500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के बैंक खाते में 501 रुपए डीबीटी से हुए ट्रांसफर।

कोटपूतली-बहरोड़, 5 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व अभियान के तहत "आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस" के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली के सभागार में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान एसडीएम कोटपुतली बृजेश चौधरी, आयुक्त नगर परिषद धर्मपाल जाट, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव, एसीपी डीओ आईटी सुनील मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं।


जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रदेश सहित जिले की करीब 2 हजार 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 501 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही बहन सम्मान के रूप में उन्हें छाते और मिठाई के पैकेट भी भेंट किए गए साथ ही सभी को पोषण की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


जिला कलेक्टर ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन के सभी कार्यों में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। एसडीएम ने कहा कि मां के गर्भधारण से लेकर बच्चे के विद्यालय जाने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान अमूल्य है। कठिन परिस्थितियों में भी वे पूर्ण समर्पण और तन्मयता के साथ कार्य करती हैं। मंच का संचालन स्वास्थ्य नोडल अधिकारी रविकांत जांगिड़ ने किया।

Bhajanlal Sharma  #kotputli #behror #RakshaBandhan2025

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।