बानसूर के शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टुल्ली हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम। गुरुर इतना कि हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दी थी पूरे सिस्टम को चुनौती, पेशी के दौरान नहीं खड़ा हो पाया पहलवान।
कोटपूतली-बहरोड़। बानसूर में 24 जून की दोपहर शराब ठेकेदार सुनील यादव उर्फ टुल्ली की फायरिंग कर हत्या करने के मामले में वारदात के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कल जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये बताया कि 24 जून की दोपहर करीब 12 बजे बानसूर के अलवर बाईपास पर दर्जी की दुकान पर बैठे ग्राम बालावास, बानसूर निवासी शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टुल्ली पर दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर आये 6 अभियुक्तों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुये हत्या कर दी थी। वारदात के बाद घटना के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान ने सोशल मीडिया पर लाईव आकर घटना की जिम्मेदारी लेते हुये पुलिस प्रशासन को चैलेंज करते हुये और वारदात करने का ऐलान किया था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले व सहयोग करने वाले करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान पुलिस की पकड़ से बाहर था जिसकी तलाश में देश भर में विभिन्न ठिकानों व अलग-अलग राज्यों में पुलिस की टीमें भेजी गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हत्याकाण्ड का फरार मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर खातोलाई मोड़ पुलिया के पास हैं जिसके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार हो सकते है।
उक्त सूचना पर भाबरू थाना एसएचओ अंकित सामरिया व साईबर सैल प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे तो एक लड़का बैग लटकाये हुये खड़ा था जिसकी बड़ी दाढ़ी व बाल भी थे। पुलिस टीम को वर्दी में देखकर मौके से भागने लगा तो एसएचओ सामरिया व हैड कानि. संदीप कुमार ने पीछा कर युवक को पकड़ा, पकड़े गए युवक की पहचान कृष्ण यादव उर्फ कृष्ण पहलवान के रूप में हुई उसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल मय मैग्जीन, 2 अवैध देशी कट्टे व 5 जिंदा कारतुस बरामद कर आर्म्स एक्ट में पृथक से प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त कृष्ण यादव उर्फ कृष्ण पहलवान (23) पुत्र सुबेसिंह यादव निवासी ग्राम बालावास, बानसूर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुये बताया कि कृष्ण पहलवान की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपयों का ईनाम रखा गया था। इस पर गंभीर आपराधिक धाराओं में बानसूर थाना क्षेत्र में 8 व बारां जिले के कोतवाली थाने में 1 प्रकरण दर्ज हैं जिनमें भी यह लम्बे समय से वांछित था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त कृष्ण पहलवान ने इतनी मात्रा में अवैध हथियार कहां व किससे एवं किसलिए खरीदे थे इस सम्बंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी कृष्ण पहलवान के तथाकथित एक कुख्यात अपराध गिरोह के शुटर हैरी बॉक्सर से सम्पर्क में होने की कथित तौर पर बात एक सोशल मीडिया चैनल को दिये इन्टरव्यू में सामने आई हैं। इन सभी बिन्दुओं को लेकर भी जिला पुलिस जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फरारी के दौरान इसे किस-किसने शरण दी एवं किसने इसका सहयोग किया। अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट भी पुलिस द्वारा जल्द खोली जायेगी। सुनील यादव उर्फ टुल्ली हत्याकाण्ड प्रकरण में जिला पुलिस ने मृतक के भाई जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुये अभी तक वारदात के आरोपी बानसूर निवासी मनोज (20) पुत्र सुभाष मीणा, मनीष उर्फ राहुल (18) पुत्र कालूराम गुर्जर, पवन उर्फ मोनू (19) पुत्र हेमराज सैनी व अखिल (19) पुत्र विनोद कुमार सैनी सहित घटना के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान से उक्त अभियुक्तों का परिचय करने वाले एवं वारदात में शामिल बानसूर के नारायणपुर रोड़ स्थित मीणों का मौहल्ला निवासी सुमेर (24) पुत्र रोहिताश मीणा व बानसूर के बीरखाना कुंआ निवासी पूरण (22) पुत्र जयसिंह मीणा एवं हत्या के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान का फरारी में सहयोग करने वाले एवं हत्या की योजना में शामिल आरोपी क्षेत्र के सरूण्ड थाना अन्तर्गत ग्राम जगदीशपुरा निवासी अनिल (24) पुत्र रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Rajasthan Police #KotputliBehror #behror
Comments
Post a Comment