जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 51 प्रकरण, बहरोड़ के डवाणी स्कूल खेल मैदान पर लगातार चले आ रहे अतिक्रमण की लगातार शिकायत, जिला कलक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

कोटपूतली-बहरोड़ 21 अगस्त। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 51 प्रकरण प्राप्त हुए।
जिला सभागार कक्ष मे आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर से गांव डवानी के शहीद प्रेमचंद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। गांव के लोगों ने खेल मैदान की जमीन पर ईंधन,रूडी आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण को हटवाने के लिए युवा और ग्रामीण शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। युवाओं ने बताया की स्कूल में खेल मैदान के नाम 95 ऐयर भूमि आवंटित है जबकि सन् 1984 में ग्राम पंचायत द्वारा 117312 वर्गफुट का पट्टा जारी किया हुआ है और वर्ष 2022 मे लगभग 1 लाख वर्गफुट पर ग्राम पंचायत ने ट्रैक का निर्माण करवाया था।आवंटित भूमि पर गांव के ही कुछ लोगो ने ईंधन,रूडी आदि सामग्री डाल कर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व में ग्राम पंचायत, उपखण्ड स्तरीय और दो बार जिला स्तरीय जनसुनवाई लगातार परिवेदना देने सहित संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। इससे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक तरफ जहां सरकार राजकीय स्कूलों के भौतिक विकास के लंबे-चौड़े दावे कर निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा की बात कर रही है और नामांकन बढ़ाने की बात करती है। वहीं खेल मैदानों पर हो रहा अतिक्रमण गुहार लगाने के बावजूद हट नहीं पा रहा है। ऐसे में सरकारी स्कूलों की और कैसे बच्चों का रुझान रह पाएगा। गुरूवार को जिला कलेक्टर से जनसुनवाई मे मिलकर पूर्व मे दर्ज परिवेदना सहित पुन: परिवेदना देकर मैदान से अतिक्रमण हटने की गुहार लगाई है। जिला कलेक्टर को प्रेषित शिकायत मे बताया है की खेल मैदान एक राजकीय सम्पति है इसलिए खेल मैदान मे निर्मित ट्रैक और ट्रैक के अंदर हो रहे अतिक्रमण को हटवाएं, जिससे ट्रैक मे लगी लागत का सदुपयोग हो,पौधों में नियमित पानी,युवाओ और आमजन को राहत मिल सके और प्रशासन खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाएं प्रशासन की मौजूदगी मे युवाओं द्वारा खेल मैदान की सुरक्षा हेतु सुरक्षा जाली लगवाने का आश्वासन दिया गया है। जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिला शिक्षा अधिकारी को और वीसी के माध्यम से उपखण्ड अधिकारी से शिक्षा विभाग के साथ तहसीलदार को भेजकर मौका देखकर समस्या का समाधान करवाने को कहा।
जिला कलक्टर ने विभागवार लंबित परीवादों की समीक्षा करते हुए मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कहा कि सम्पर्क पोर्टल, जनसुनवाई एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि 7 दिन के भीतर प्रकरण का निस्तारण कर पोर्टल पर अपडेट करें, अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुरूप इस कार्य को प्राथमिकता से लेंवे, कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

उन्होंने अधिकारियों से आमजन के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ सुनने  और आपसी समन्वय से आमजन के हितार्थ कार्य करने, आमजन के साथ कुशल व सभ्य व्यवहार करने को कहा साथ ही कहा कि अपने अधीनस्थ कार्यालय के कार्यों की मॉनिटरिंग करें व निचले स्तर तक निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में अपने अधीनस्थों के माध्यम से मौके पर ही परिवादियों की समस्या को सुनकर तुरंत समाधान के प्रयास करें। 

जनसुनवाई के दौरान अवैध खनन और अवैध शराब बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान जिले के समस्त उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 

जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने पेंशन, अतिक्रमण, रास्ता, सड़क, पट्टा, सफाई, विद्युत, पेयजल, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, भूमि विवाद, पुलिस, अवैध खनन, राशन, कानून व्यवस्था, भुगतान, सहित अन्य प्राप्त प्रकरणों को धैर्यपूर्वक सुनकर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश चौधरी, एएसपी वैभव कुमार शर्मा, एसीईओ महेंद्र सैनी, आयुक्त नगर परिषद धर्मपाल जाट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल में सुने परिवाद

जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बुधवार को उपखंड विराटनगर की ग्राम पंचायत भाबरू में रात्रि चौपाल का आयोजन कर आमजन के परिवाद सुने. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

उन्होंने चौपाल के आए प्रकरणों को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने को कहा.

इस दौरान आमजन ने बंदरों के उत्पात और पीएम आवास योजना, सड़क, अतिक्रमण, सीमांकन, गिरदावरी, पुलिस, चिकित्सा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, पट्टा, शिक्षा और पेंशन से जुड़े प्रकरण जिला कलेक्टर के समक्ष रखे. चौपाल में 21 प्रकरण प्राप्त हुए. इस दौरान
विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. 


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।