लायंस क्लब बहरोड़ ने बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय को पोर्टेबल AC किया भेंट।

बहरोड़। लॉयंस क्लब बहरोड़ द्वारा नव क्रमोन्नत बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय बहरोड़ में गहन पशु चिकित्सा इकाई मय शल्य चिकित्सा इकाई में उपयोग हेतु एक पोर्टेबल एयर कंडीशनर भेंट किया गया। लायंस क्लब बहरोड़ अध्यक्ष पमित यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नव क्रमोन्नत बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय स्टाफ द्वारा बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है जिससे शहर एवं आस पास के पशु पालकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज में राहत मिली है अब उन्हें अपने पशुओं के मेडिसिन,सर्जरी एवं गायनी  संबंधी जटिल चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा हेतु जयपुर या गुरुग्राम नहीं ले जाना पड़ता। वर्तमान में यहां पर पशुओं की चिकित्सा हेतु प्रतिदिन तीस से चालीस पशु पालक चिकित्सालय में आ रहे हैं।


इसी क्रम में पशुओं की गहन चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में कई घंटों का वक्त लग जाता है इस शल्य कार्य को सुगम बनाने के उद्देश्य से   चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय मंडोवरा के आग्रह पर लायंस क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट एवं भामाशाह डॉ. सुरेंद्र यादव द्वारा संस्था को एक पोर्टेबल एयर कंडीशनर भेंट किया गया।


चिकित्सालय स्टाफ द्वारा भामाशाह डॉ सुरेंद्र यादव,अध्यक्ष पमित यादव,सचिव महेश पारीक का फूल साफे व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर लायन मनोज शर्मा,लायन दीवान सिंह,लायन बृजराज सिंह,सेवानिवृत प्राचार्य राजेंद्र कुमार यादव,डॉ. राजकुमार, डॉ.विजय मंडोवरा,डॉ. अर्चना श्रृंगी,डॉ. सुनील कुमार,रविन्द्र कुमार,सुरेश सिंघाड़िया, खुशेंद्र मेहरा आदि उपस्थित रहे।

#behror #lions #club #बहरोड़

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।