बहरोड़ में महिला एवं अधिकारिता विभाग ने जागुवास में मनाया लाडो उत्सव।

बहरोड़। लाडो प्रोत्साहन योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य के दौरान महिला अधिकारिता विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार जागुवास पंचायत समिति सभागार में लाडो उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाडो प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित बालिकाओं का केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया और नन्ही बालिकाओं को उपहार स्वरूप पौधा दिया। महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर मनीषा यादव ने उपस्थित महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1 अगस्त 24 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए मिलने की प्रक्रिया की जानकारी दी और "कालीबाई भील महिला संभल शिक्षा" सेतु योजना की भी जानकारी दी।


इस दौरान जागुवास पंचायत की प्रशासक अनु संदीप चौधरी,DCW ब्लॉक बहरोड़ सहायक लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुर्जर सहित आंगनवाड़ी साथिन व लाभान्वित महिलायें मौजूद रहीं।


#behror #dcw #LaadoUtsav #Rajasthan

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।