ग्राम पंचायतों का नगर परिषद में विलय, बच्चों को कैसे मिलेगा प्रसाद, प्रधान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र।

ग्राम पंचायतों का नगर परिषद में विलय, बच्चों को कैसे मिलेगा प्रसाद, प्रधान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र।

बहरोड़। पंचायत समिति प्रधान ने नगर परिषद बहरोड में सम्मिलित गांवो के विद्यालयों में स्वाधीनता-दिवस पर छात्र-छात्राओं को नगर परिषद द्वारा प्रसाद वितरण के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा कि पंचायत समिति बहरोड की ग्राम पंचायतें क्रमशः काकरदोपा, दहमी, रिवाली, माचल, नांगल खोडिया, रामसिंहपुरा, खोहरी, हमीदपुर, खरकड़ा, गुती, शेरपुर, जागुवास, इत्यादि ग्राम पंचायते नगर परिषद बहरोड में सम्मिलित हो चुकी है तथा उपरोक्त ग्राम पंचायतो का SFC और FFC तथा निजी आय का बचा हुआ बजट भी नगर परिषद बहरोड में हस्तांतरित हो चुका है।

इन ग्राम पंचायतो के नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने से पहले "गणतंत्र-दिवस" एवं "स्वाधीनता-दिवस" के पर्व पर छात्र-छात्राओं के प्रसाद वितरण का खर्च ग्राम पंचायत वहन करती थी परंतु अब उपरोक्त सभी ग्राम पंचायते नगर परिषद बहरोड में शामिल होने के कारण भंग की जा चुकी हैं अर्थात सभी ग्राम पंचायते एवं सरपंच के पद अब अस्तित्व में नहीं रहे हैं l 

ऐसे में स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर उपरोक्त ग्राम पंचायतो के अधीन आने वाले सभी गांवो के सभी विद्यालयों में  छात्र-छात्राओं के प्रसाद  वितरण की व्यवस्था हेतु नगर परिषद द्वारा की जावे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।