साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, संपर्क पोर्टल पर रहा फोकस।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, संपर्क पोर्टल पर रहा फोकस।

कोटपूतली-बहरोड़ 11 अगस्त। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन कर विभागीय गतिविधियों और विकास कार्यों सहित हर घर तिरंगा अभियान और स्वाधीनता दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को गरिमामय पूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाये जाने के लिए सौंपे गए दायित्व अनुसार संबंधित अधिकारी समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार माननीय उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, कोटपूतली में आयोजित किया जायेगा। 

उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिये कि मानसून को मद्देनजर रखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट, जलभराव की निकासी, मिट्टी का भराव, स्टेज, बैठक, साउंड व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की समस्त तैयारियां अप टू डेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार कर परेड, मार्च पास्ट को सुनियोजित करने को कहा. उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग में विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा में मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने हेतु आवेदन समय पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति को आवश्यक रूप से भिजवायें।

जिला कलेक्टर ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन समिति को आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि कार्यक्रम देशभक्ति व शिक्षाप्रद प्रवृति से ओतप्रोत होने चाहिए. 

बैठक में अतिरिक्त कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 14 एवं 15 अगस्त को प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक दरवाजों एवं राजकीय व मुख्य भवनों पर रंगीन एवं आकर्षक रोशनी की व्यवस्था और विशेष सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एम्बूलेंस मय चिकित्सा दल एवं जीवनरक्षक दवाओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर रखने के निर्देश दिये साथ ही वीरांगनाओं को कार्यक्रम में ससम्मान लाने व ले जाने की उचित व्यवस्था करने को कहा साथ ही पुलिस विभाग को सुरक्षा संबंधी इंतजाम करने के निर्देश दिए. 

हर घर तिरंगा अभियान

जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार देशभक्ति के माहौल से आमजन को ओत-प्रोत करने के उद्देश्य से 2 अगस्त से 15 अगस्त तक जिलेभर में संचालित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमानुसार गतिविधियां आयोजित कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा. 

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारित करने को कहा. साथ ही आमजन से संबंधित आवश्यक सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एसीईओ महेंद्र सैनी साहित संबंधित जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।