हर घर लहराएं, तिरंगा वॉलंटियर बन करें आमजन को देशभक्ति के प्रति जागरूक, अपनी कहानी और सेल्फी करें अपलोड।
कोटपूतली-बहरोड़ । मुख्यमंत्री भजनलाल एवं सरकार के निर्देशानुसार जिले में 2 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान" का आयोजन कर आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि यह अभियान सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है जिसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
वॉलंटियर बन करें लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक
जिला कलेक्टर ने बताया कि तिरंगा वोलिंटियर्स कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्मिक, आमजन, युवा, महिला, छात्र-छात्राएँ आदि जो देशभक्ति के संबंध में आमजनता को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा वेबसाइट https://harghartiranga.com/become-volunteer पर वोलिंटियर्स के रूप में पंजीकरण कराएं।
ऐसे वोलिंटियर्स आमजनता को देश की आजादी, देशभक्ति, तिरंगा का उद्देश्य, ध्वजारोहण, तिरंगा के साथ में हर घर तिरंगा पोर्टल पर सैल्फी अपलोड करने आदि के संबंध में आमजनता को स्थानीय भाषा में समझाएंगे। जिला कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वोलिंटियर्स अपने प्रमाण-पत्र हर घर तिरंगा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अनुसार 13 अगस्त को तिरंगा वॉलंटियर्स शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करेंगे एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
#kotputli #harghartiranga🇮🇳
Comments
Post a Comment