बहरोड़ के फिजिशियन डॉ. राजशेखर यादव बने फेडरेशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव।
बहरोड़। सिटी हॉस्पिटल बहरोड़ के संचालक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजशेखर यादव को निजी अस्पतालों के राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPHNHAI) का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। फेडरेशन,भारत के विभिन्न प्रदेशों की प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन का एक संयुक्त संगठन है जिसकी कार्यकारिणी की घोषणा अहमदाबाद में हुई ।
डॉ. यादव वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल की एसोसिएशन UPCHAR (यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ) के प्रदेश संयोजक हैं तथा उपचार भी फेडरेशन का एक प्रमुख घटक है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर लिखे अपने ब्लॉग्स के लिए विख्यात डॉ. यादव के कार्यकाल में UPCHAR ने वर्ष 2023 एवं 2024 में जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रदेशों से एक हजार से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया।
#behror #FPHNHAI #india
Comments
Post a Comment