जिला स्तरीय ‘किसान समारोह’ का सरदार विद्यालय में हुआ आयोजन।

कोटपूतली-बहरोड़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त के अंतरण के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय किसान समारोह का आयोजन सरदार राउमा विद्यालय, कोटपूतली में किया गया। समारोह में जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। राष्ट्र स्तर पर वाराणसी में आयोजित एवं राज्य स्तर पर  बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान वर्चुअल माध्यम किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना और देखा। पीएम ने इस दौरान किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि देश का अन्नदाता ही राष्ट्र की रीढ़ है। हमारी सरकार किसानों की आर्थिक सशक्तता और समग्र उन्नति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। 
कार्यक्रम के दौरान बांसवाड़ा से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्बोधन वर्चुअल रूप में प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस योजना के तहत समय पर मिलने वाली राशि को किसानों की वित्तीय स्थिरता में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि योजना उनके लिए न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि खेती के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ाती है। मौसमी अनिश्चितताओं और लागत वृद्धि के बीच यह रकम उन्हें बीज, खाद, और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।