अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने देखी फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की कार्यप्रणाली, मिलावट की जाँच होगी ऑन द स्पॉट।

कोटपूतली-बहरोड़, 23 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने किया फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन का निरीक्षण कर फूड जांच और वैन उपकरणों का जायजा लेकर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
एडीएम ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की एक पहल है जिसमें खाद्य पदार्थों की जांच करने वाली मोबाइल इकाइयाँ होती हैं जो दूध, पानी और तेल जैसे पदार्थों में मिलावट की जांच करती हैं और आम नागरिकों, खाद्य व्यवसायों और खाद्य संचालकों के बीच खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूकता फैलाती है. उन्होंने बताया कि यह दूर-दराज और पहुंच से बाहर के इलाकों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी गतिविधियां करने में मदद करती है।

एडीएम ने कहा कि यह एक बहुउद्देशीय वाहन है  जो उपकरणों से सुसज्जित है, जैसे मिल्क एनालाइजर, हॉट एयर ओवन, डिजिटल वेइंग स्केल आदि, यह दूर-दराज और पहुंच से बाहर के इलाकों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी गतिविधियां करने में मदद करती है। 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।