जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक का हुआ आयोजन।

कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में रीको कार्यालय नीमराना में बुधवार को जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र (D R M ) की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में नीमराना के समस्त औद्योगिक संघों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति रहे।
महाप्रबंधक एस एस खोरिया ने एजेंडे वार बिंदुओं से कलेक्टर को अवगत कराया.

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

-जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने बताया कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर विशेष दल गठित कर यथासंभव समाधान यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये।

-साफ सफाई, लाइट व्यवस्था को लेकर रीको एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

-NHAI को कमर्शियल टॉल वसुली हेतु डेटाबेस से रिपोर्ट करने के निर्देशित किया जिससे लोकल इंडस्ट्रलिस्ट को सहुलियत हेतु एक्शन लिया जा सके।

-नीमराना से भिवाड़ी आदि सड़कों के निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए सड़क प्रस्ताव एवं बजट घोषणाओं पर यथाशीघ्र वस्तुस्थिति एवं कार्यवाहियों से अवगत कराने के निर्देश दिये।

-एसोसिएशनस को उनकी मांगों पर प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देशित किया।

-स्टेट लेवल पॉलिसी मेकर बिंदुओं पर संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार कर मार्फत जिला कलक्टर राज्य सरकार को भिजवाने हेतु निर्देशित किया।

-कलेक्टर  ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग को दिए गए कार्य पर निर्धारित समयावधि में कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में समस्त औद्योगिक संघों के अध्यक्ष/ सचिव/प्रतिनिधि एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष/ सचिव सहित इस दौरान एसडीएम नीमराना महेंद्र यादव, डीएसपी सचिन शर्मा,महाप्रबंधक जयपुर ग्रामीण सुभाष शर्मा,एसआरएम रीको नीमराना आर.के. सिंह, रीको घिलोट से एसआरएम एस.आई. हसन,उप आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य मधु एवं अनुकृति शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग हिमांशु जोशी, एक्सईएन बहरोड़, एनएचएआई प्रतिनिधि सहित ब्लॉक स्तर के संबंधित विभागों के अधिकारीयों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

#behror #kotputli #KotputliBehror 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।