"हर घर तिरंगा अभियान" में वॉलंटियर्स ने श्रमदान कर दिया देशभक्ति व स्वच्छता का संदेशअतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एसडीएम सहित कलेक्ट्रेट अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किया श्रमदान।
कोटपूतली-बहरोड़, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की पहल पर जिले के तिरंगा वॉलंटियर्स ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण व एसडीएम बृजेश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एसडीएम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना कर स्वयं भी श्रमदान कर कार्मिकों का हौसला बढ़ाया। कार्मिकों ने सफाई कर यह संदेश दिया कि श्रमदान के माध्यम से हर व्यक्ति को जुड़ना है एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाना है। श्रमदान के दौरान साफ की गई घास एवं अन्य कचरें के साथ ही मिट्टी को वहां से हटाकर अन्य स्थल पर डाला गया। श्रमदान के प्रति सभी ने रूचि दिखायी एवं अपने हाथों से श्रमदान कर कार्यालय परिसर को सदैव स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने की सीख दी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त कार्यालयों व स्थानों की सफाई का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में सभी कार्मिकों को भी श्रमदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यालयों में श्रमदान के कई फायदे होते हैं, जो न केवल कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाते हैं, बल्कि कर्मचारियों के विकास में भी मदद करते हैं। इससे टीम भावना और सहयोग में वृद्धि होती है, सभी कर्मचारी मिलकर एक कार्य करने से आपसी समझ बढ़ती है, और टीमवर्क मजबूत होता है।
एसडीएम ने कहा कि नियमित श्रमदान से कार्यस्थल साफ, सुंदर और व्यवस्थित रहता है, जिससे कार्यक्षमता भी बढ़ती है साथ ही श्रमदान से व्यक्ति में सेवा भाव, नम्रता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों का विकास होता है एवं यह मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद रहता है.
इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में साफ सफाई, रंगोली, तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित किए गए.
#behror #HarGharTiranga2025
Comments
Post a Comment