17 और 18 सितम्बर को यहां आयोजित होंगे ‘ग्रामीण सेवा शिविर‘।
कोटपूतली-बहरोड़, 16 सितंबर। राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देशन में 17 सितम्बर से दिनांकवार ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया ने कि अभियान के तहत *उपखण्ड क्षेत्र कोटपूतली* में
17 सितम्बर को ग्राम पंचायत देवता एवं बनार और 18 सितम्बर को बनेठी एवं रायकरणपुरा में ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किये जायेगें। वहीं *उपखण्ड़ः पावटा* में 17 सितम्बर को मण्ढ़ा एवं कारोली, 18 सितम्बर को पांचूडाला एवं तुलसीपुरा, ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेगें। *उपखण्ड़ः नारायणपुर* में 17 सितम्बर को कोलाहेड़ा एवं कानपुरा लाॅज, 18 सितम्बर को खरकड़ी कलाॅ एवं चांदपुरी में ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किये जायेगें।
इसी प्रकार *उपखण्ड़ः बहरोड़* में 17 सितम्बर को सरविन्दपुरा के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जागुवास, 18 सितम्बर को भगवाड़ीखुर्द, भगवाड़ी कलां, कुरेली एवं बालपुरा के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भगवाड़ी खुर्द में शिविर आयोजित किये जायेगें। साथ ही *उपखण्ड़ः नीमराना* में 17 सितम्बर को बिचपुरी के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं कोलीला जोगा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलीला जोगा, 18 सितम्बर को परतापुर के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हुडिया कलां के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि *उपखण्ड़ः बानसूर* में
17 सितम्बर को कल्याणपुरा के लिए विद्यालय प्रांगण कल्याणपुरा एवं रामपुर के लिए पंचायत भवन, 18 सितम्बर को बहराम का बास एवं सबलपुरा के लिए नवसृजित पंचायत भवन में शिविर आयोजित किये जायेगें और *उपखण्ड़ः विराटनगर* में 17 सितम्बर को कुहाड़ा के लिए अटल सेवा केंद्र कुहाड़ा एवं सोठाना के लिए अटल सेवा केंद्र सोठाना, 18 सितम्बर को पापड़ा के लिए अटल सेवा केंद्र पापड़ा एवं तेवड़ी के लिए अटल सेवा केंद्र तेवड़ी में शिविर आयोजित किये जायेगें।
Comments
Post a Comment