नगर परिषद परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को मिला लाभ।
कोटपूतली बहरोड़, 23 सितम्बर। नगर परिषद परिसर में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर-2025 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को आवास योजनन्तर्गत लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान वार्ड नं. 28, बानसूर रोड, मोहल्ला बड़ाबास निवासी महेश कुमावत पुत्र मातादीन कुमावत ने वर्ष 2023-24 में नगर परिषद कोटपूतली से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत, उनके आवास के पूर्ण होने पर अंतिम किस्त राशि तीस हजार रुपये का चेक शिविर में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह, विधायक हंसराज पटेल व जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी द्वारा सौंपा गया। लाभार्थी ने चैक प्राप्त कर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार व प्रसाशन का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment