राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की क्रियान्विति की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित, 318 में से 111 एमओयू धरातल पर उतरे, 49 एमओयू में प्रोडक्शन स्टार्ट।
कोटपूतली-बहरोड 8 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राइजिंग राजस्थान के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के दौरान किए गए एमओयू की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि एमओयू के तहत भूमि संबंधित प्रकरण, कनवर्जन, विद्युत आपूर्ति एवं एनओसी के कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण करें एवं निवेशक से बेहतर समन्वय करते हुए समयबद्ध कार्य प्रारंभ करवाने के प्रयास करें.
उन्होंने संबंधित विभाग से एमओयू की वन टू वन संपर्क कर कैटेगरी ए, बी, सी, माइल स्टोन - 1,2,3,4,5, और टास्क असाइन संबंधित अपडेट राजनिवेश पोर्टल पर करने और भू- रूपांतरण, सीएलयू पेंडेंसी, का शीघ्र निस्तारण करते हुए भूमि विजिट एवं आवंटन संबंधी प्रगति भी पोर्टल पर अपडेट करने को कहा।
जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने विभागवार प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत कोटपूतली-बहरोड जिले में 122 एमओयू लगभग 10280 करोड़ निवेश प्रस्तावित हुए थे और राजनिवेश पोर्टल पर अब तक जिले में कुल 318 एमओयू किए हैं, जिनमें कुल प्रस्तावित निवेश लगभग 23000 करोड रुपए एवं प्रस्तावित रोजगार लगभग 70 हजार है।
जिले में किए गए 318 एमओयू में से 182 के पास भूमि उपलब्ध हो चुकी है जिनमें से अब तक 111 (36.03 प्रतिशत) एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है जिनके माध्यम से 4599.05 करोड़ का निवेश जिले में हो चुका है और लगभग 7350 नए रोजगार सर्जित हुए हैं जिनमें से 49 (15.40 प्रतिशत) एमओयू में प्रोडक्शन स्टार्ट / इंप्लीमेंट हो चुके हैं इनके अलावा 71 भूमि उपलब्ध एवं अंडर प्रोसेस स्टेज पर है जो जल्दी इम्पलीमेंट होने की संभावना रखते हैं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, सहायक आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य हिमांशु जोशी,एसआरएम रीको नीमराना राहुल भट्ट,एस.आर.एम घीलोट एस आई हसन,एसई जेवीवीएनएल मनोज गुप्ता,खनिज अभियंता,उप निदेशक कृषि विभाग, सीएमएचओ, उद्यानिकी और शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#KotputliBehror #RisingRajasthan
Comments
Post a Comment