कोटपुतली के मेन मार्केट में स्थित मैसर्स कमल जनरल स्टोर के घर पर मिला 375 किलो नकली घी, खाद्य विभाग ने किया सीज।

कोटपूतली। आयुक्त खाद्य  सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय डॉ. टी.शुभमंगला , जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ डॉ. ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए कोटपुतली के मेन मार्केट में मिलावटी घी की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम  जांच दल के साथ मौके पर पहुंची। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि कोटपुतली के मेन मार्केट में स्थित मैसर्स कमल जनरल स्टोर में कमलकान्त स्वामी मिलावटी घी बेचता हुआ पाया गया।जांच दल द्वारा घर पर निरीक्षण के दौरान 25 पीपे जिसमें 375 किलो मिलावटी घी पाया गया साथ ही उसके पास 3 गैस एवं 3 सिलेंडर पाए गए जिसमें ये वनस्पति घी गर्म करके मिलावटी घी के पीपे तैयार करता है। मालिक ने बताया कि मैं घी तैयार करने के लिए अलवर से वनस्पति एवं खुल्ला घी लेकर आता हूं एवं एक पीपे घी में चार पीपे वनस्पति के मिलाकर पांच पीपे मिलावटी घी तैयार करता हूं जिन्हें बाजार में 500 रूपये के भाव से बेचता हूं। इस प्रकार एक घी के पीपी से ही 5 पीपे मिलावटी घी को बेच कर ज्यादा मुनाफा कर के मिलावटी घी को शुद्ध घी के नाम से बेचता है। इससे प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति बरसो से कार्य करता है एवं आमजनता को विक्रय कर उनके स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ कर रहा है । मिलावटी घी का एक्ट में सैंपल लिया गया और शेष बचे हुए 375 किलो मिलावटी घी को सीज किया गया। 
साथ ही मैसर्स गोयल जनरल स्टोर पर खुल्ले तेल एवं मसालों का विक्रय किया जा रहा था। उक्त फर्म से खुल्ली मिर्च एवं खुल्ले तेल का एक्ट एवं धनिया, हल्दी एवं मिर्च का सर्विलांस में सैंपल लिया गया एवं मिलावट की आशंका होने पर 35 किलो धनिया,25 किलो मिर्च एवं 15 किलो हल्दी को सीज किया गया।
 उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर FSSA एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अनुरोध है आपके क्षेत्र में अगर इस तरह की मिलावट हो रही है तो विभाग को सूचित करे। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।